गुजरात टाइटन्स कंगाल; पोल खुली क्यों गए हार्दिक पण्ड्या!




सनसनीख़ेज़ खबर। उससे भी सनसनीख़ेज़ खबर है जो आगे अब होगा। पहले तो ये खबर की Gujarat Titans (गुजरात टाइटन्स) कंगाली की कगार पर है। वो टीम (team) जिसने अपने पहले ही साल आईपीएल (IPL) की ट्रॉफी जीती थी। वो टीम जो अगले साल आईपीएल (IPL) के फाइनल में पहुँची थी। वो टीम जिसको आईपीएल (IPL) खेलते हुए अभी सिर्फ़ तीन साल हुए है। वो Gujarat Titans (गुजरात टाइटन्स) बिकने की तैयार है। तीन साल पहले बहुत लटके झटके से CVC कैपिटल पार्टनर हैं। ये बाहर की कंपनी है। इंग्लैंड (England) में इनके हेडक्वर्ट्स हैं। पहले ये मशहूर बैंक सिटीक्रोप (City corp Bank) के साथ थी और बाद में उससे अलग हो गई थी। ये यूरोप (Europe) की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट फर्म (Investments Farm) है। CVC ने Gujarat Titans (गुजरात टाइटन्स) 5,625 करोड़ रुपये की लागत से ख़रीदी थी। CVC ने Gujarat Titans (गुजरात टाइटन्स) ख़रीद तो ली, लेकिन पुराने आईपीएल (IPL) के चेयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi) ने ये खबर फोड़ी की एक बहुत बड़ी सट्टेबाज़ी की कंपनी, टीपिको के भी मालिक CVC ही हैं। यानी आईपीएल की टीम और सट्टेबाज़ी की कंपनी, दोनों एक अगर आप मालिक हैं तो दाल में काला है। ऐसे में इंडियन क्रिकेट बोर्ड (Indian Cricket Board) ने उनसे जवाब माँगा। CVC ने कहा कि हमारी जिस कंपनी ने आईपीएल की टीम ख़रीदी है वो एशिया की है और उसका हमारी यूरोप  की सट्टेबाज़ी की कंपनी से कोई सरोकार नहीं है इंडियन क्रिकेट बोर्ड (Indian Cricket Board) ने जाँच पड़ताल की और फिर CVC को Gujarat Titans (गुजरात टाइटन्स) को ख़रीदने के योग्य माना। अब CVC ने Gujarat Titans (गुजरात टाइटन्स) ख़रीद तो ली, लेकिन पहले ही साल में उनके हाथ से तोते उड़ गये। हालात इतनी पतली थी तो इस साल की आईपीएल (IPL) में उन्होंने अपने कप्तान Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) को Mumbai Indians (मुंबई इंडियंस) को बेच दिया। लेकिन मुश्किल ये कि वो Gujarat Titans (गुजरात टाइटन्स) को छोड़ नहीं सकते थे। जो उनका इंडियन क्रिकेट बोर्ड (Indian Cricket Board) के साथ करार था, उसके हिसाब से वो तीन साल तक अपने को गुजरात टाइटन्स से अलग नहीं कर सकते थे। माना ये जा रहा है कि उन्होंने हार्दिक को मुंबई इंडियंस को १५ करोड़ रुपये में बेचा। ख़ैर चौथा साल २०२५ होगा और अब CVC को गुजरात टाइटन्स से छुटकारा मिल सकता है। खबर ये आ रही है कि गौतम अड़ानी अब Gujarat Titans (गुजरात टाइटन्स) के मालिक होंगे। दस हज़ार करोड़ से ज़्यादा की लागत में अड़ानी अब Gujarat Titans (गुजरात टाइटन्स) को चलायेंगे। यानी अब आईपीएल (IPL) में अंबानी (Ambani) और अड़ानी (Adani) भी भिड़ेंगे। Gujarat Titans (गुजरात टाइटन्स) तो क़ायम रहेगी। पर खबर ये है कि इसमें काफ़ी रद्दोबदल होगी। माना जा रहा है कि कोच Ashish Nehra (आशीष नेहरा) Gujarat Titans (गुजरात टाइटन्स) को छोड़ रहे हैं। और साथ ही साथ उनके डायरेक्टर Vikram Solanki (विक्रम सोलंकी) को भी अलविदा करनी पड़ रही है। एक तरह से अब राज़ खुला की Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या) क्यों Gujarat Titans (गुजरात टाइटन्स)  छोड़ कर चले गये थे। वो गये नहीं थे, उन्हें बेचा गया था। ये था पिक्चर में ट्विस्ट। लेकिन ये पक्का है कि अगला आईपीएल 2025 (IPL 2025) काफ़ी रोचक होगा। जब एक ही मैदान पर अंबानी (Ambani) और अड़ानी (Adani) दोनों ही होंगे, तो पूरे इंडिया (INDIA) की निगाह उनपर होगी। इंतज़ार रहेगा।